अभियंता दिवस के अवसर पर मंगलवार को 33 अभियंताओं ने रक्तदान किया। यह स्वैच्छिक शिविर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल में आयोजित किया। अभियंताओं ने किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। इसमें सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण और लोक निर्माण जैसे विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने हिस्सा लिया। महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार भारती ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। लोक निर्माण विभाग के जिलाध्यक्ष रामनिवास ने रक्तदान को जीवनदान के समान बताया। सिंचाई विभाग के जिलाध्यक्ष गुरु प्रकाश संत ने इसे संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी कहा। शिविर के बाद अभियंताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। महासंघ के सचिव विनायक राज ने बताया कि यह दिवस दिवंगत आरके दत्त और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में मनाया जाता है।