गोंडा जिले परसपुर में विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएचसी में तैनात कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। इसके बाद अस्पताल के गेट पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया और ‘कर्मचारी एकता जिंदाबाद’ व ‘मांगे पूरी करो’ के नारे लगाए। कर्मचारियों ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।