फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एनआरएचएम घोटाला : पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई के घर फिर विजिलेंस का छापा

गोंडा शहर के जानकीनगर स्थित बहराइच के पयागपुर से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के मकान पर सोमवार सुबह एक बार फिर अयोध्या विजिलेंस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। तीन वाहनों से पहुंची आठ सदस्यीय टीम सुबह करीब आठ बजे से मकान के अंदर मौजूद है। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है और किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। विजिलेंस की यह कार्रवाई पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनके भाई अजय श्रीवास्तव के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामलों तथा एनआरएचएम घोटाले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि छापेमारी कर रही टीम के किसी भी सदस्य ने मीडिया से कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की। टीम के सदस्य गोपनीयता का हवाला देकर बातचीत से बचते रहे। 20 अगस्त को भी हुई थी छापेमारी, मकान किया गया था सील इससे पहले 20 अगस्त को भी अयोध्या विजिलेंस की टीम ने इसी मकान पर छापेमारी की थी। उस दौरान मकान को सील कर दिया गया था। साथ ही एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें एक सप्ताह के भीतर दोबारा कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी। इसी नोटिस के बाद सोमवार को विजिलेंस टीम फिर मकान पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पिछली कार्रवाई के दौरान टीम को करोड़ों रुपये की संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज मिले थे। अब उन दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच के लिए टीम दोबारा मकान के अंदर पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें