फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद साहनी हत्याकांड: गोंडा में परिजनों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल, बंधाया ढांढस

गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के मामले में अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल रविवार को समर्थकों के साथ रेक्सड़िया गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पल्लवी पटेल ने कहा कि विनोद साहनी की हत्या इस बात का प्रमाण है कि सत्ता से संरक्षित वर्ग गरीबों और कमजोरों पर कहर बरपा रहा है। पिछड़ों, दलितों और गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को बचाने के लिए सरकार से जुड़े लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विधिक मंच रामशिला पटेल, जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत राम पटेल, रमेश चंद्र पटेल, युवा मंच मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अजय पटेल, वीरेंद्र पटेल, पायेश्वरी और रेनू वर्मा मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें