गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को पीएन पब्लिक स्कूल, जंगल सुभान अली की छात्रा रिषिता मृगवन को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनौला क्षेत्र से आई एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत की। इस पर छात्रा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।