गोंडा: दीपावली का पर्व नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियों का दौर तेजी से चल रहा है। घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ-साथ अब सजावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसका सीधा असर बाजारों पर दिख रहा है, जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार दीपावली पर घरों, मंदिरों को सजाने के लिए आर्टिफिशियल (कृत्रिम) फूलों, रंग-बिरंगी लड़ियों और डिजाइनर तोरणों की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है।