फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड पर गरमाई सियासत, कांग्रेसियों को किया गया नजरबंद

गोंडा में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में लखनऊ में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करके कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा आने वाले थे। इधर, जिले में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने घटना की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक कांग्रेस मुद्दा उठाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें