फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: किसान दिवस में डीएम ने कहा- जमाखोरी के लिए फैलाई जाती हैं अफवाहें, समितियों की संख्या बढ़ाई गई

गोंडा: जिले में बीज और खाद की कमी नहीं है। किसान अफवाहों पर ध्यान न दें। जमाखोरी के लिए कई बार कमी की अफवाह फैलाई जाती है, जिससे किसान सहकारी समितियों पर जुटने लगते हैं। यह बात जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की बैठक में कही। डीएम ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए इस बार समितियों की संख्या बढ़ाई गई है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रशासन उनके साथ है और किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपकृषि निदेशक संतोष द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी, डिप्टी आरएमओ एनके पाठक और एलडीएम विनोद कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें