फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 05 Sep 2026 11:12 PM IST

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान शनिवार को बिहार के रामगढ़ निवासी गणेश प्रसाद (20) गहरे पानी में जाने से डूब गए। वह दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गणेश प्रसाद अपने परिजनों के साथ दादा रामकिशुन के अंतिम संस्कार के लिए बड़ेसर गंगा घाट आया था। दाह संस्कार संपन्न होने के बाद सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय गणेश प्रसाद गहरे पानी की ओर चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में ओझल हो गया। पुलिस टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्नान करने के दौरान युवक गंगा में डूब गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें