मुहम्मदाबाद नगर के जमालपुर मोहल्ले में बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे की छानबीन के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम को सुसाइड नोट मिला। इसमें किशोरी ने नगर निवासी एक युवक और उसके भाई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।