नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के रायगंज मोहल्ले में पिछले करीब दो महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने के साथ लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच आवागमन मुश्किल होने से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार समस्या उठाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। वहीं नगर पालिका का कहना है कि जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है, इसके पूरा होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।