मरदह विकासखंड क्षेत्र के सहकारी समिति नसरतपुर के सामने से वार्ड नंबर-7 और 8, यादव बस्ती होते हुए जाने वाला करीब 100 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग बरसात में पूरी तरह तालाब बन गया है। इससे नाराज मुहल्ले के लोगों ने विरोध जताते हुए सड़क पर घुटने भर पानी में खड़े होकर प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया।