डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को जिले में बनाए गए 39 केंद्रों पर आयोजित की गई। दो पाली में कराई गई परीक्षा में पहली में 2138 और दूसरी में 1956 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरु हुई। इसमें शामिल होने के लिए प्रशिक्षु सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। गहन जांच के बाद ही उनको केंद्र के अंदर जाने दिया गया।