फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएम श्री स्कूल की छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की डीएम, जनता दर्शन में सुनीं फरियादें

जिस कुर्सी पर बैठकर जिलाधिकारी जनता की समस्याएं सुनते हैं, उसी कुर्सी पर बुधवार को पीएम श्री स्कूल सिविल लाइंस, दबरई की छात्रा नीति दुबे नजर आईं। एक दिन की जिलाधिकारी बनीं नीति ने जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता भी की और कई निर्णय लिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा। डीएम की जिम्मेदारी निभाते हुए नीति को करीब से समझने का मौका मिला कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देना किस तरह प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें