फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छठ पूजा पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिजनों की दीर्घायु की कामना

प्रदेश के पूर्वांचल व बिहार मूल के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत धारणकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि व परिवारीजनों की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने फलों व हरी सब्जियों आदि का दान किया। रविवार सांझ ढलने के साथ ही व्रत धारण किये सभी महिलाएं रेलवे क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर यज्ञशाला मंदिर व कंपनी बाग पार्क पहुंचीं, जहां उन्होंने कमर तक गहरे तालाब में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देवता की दीपक जलाकर आरती की और गाय के दूध व गंगाजल से अर्घ्य देकर उन्हें विदा किया। व्रत का समापन सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य व दान व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। इस के बाद ही महिलाएं जल आदि पीकर व्रत खोलेंगी। इस दौरान रिकेश महानामा, रामअवतार यादव, ऋषिकेश गलुशन, रिषभ, मुकेश प्रजापति, रामेश्वर मिश्रा, सोनू, करन, राहुल, अरुण कुमार, डॉ रमेश यादव, प्रदीप ठेकेदार, बबलू, सीतादेवी, सुनीता मिश्रा, सोनिया दीक्षित, शालिनी जिज्ञाशु, जयप्रकाश कांति,शांतनु दीक्षित, ऐश्वर्या, मृणाल आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें