फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्राद्ध पूर्णिमा पऱ बालमपुर में हुआ संत सम्मेलन

फिरोजाबाद के टूंडला में श्राद्ध पूर्णिमा के दिन गांव बालमपुर में राधे कृष्णा सेवा समिति द्वारा विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दूर दराज क्षेत्रों से आए अनेक पूज्य संतों ने भाग लिया। संतों ने श्राद्ध पूर्णिमा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति, पित्र ऋण से मुक्ति, भक्ति मार्ग और सामाजिक समरसता पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए। राधे कृष्णा सेवा समिति अध्यक्ष डालचंद एडवोकेट ने सभी आगुंतक संतों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि संत समागम से मन को शांति मिलती है और समाज में नैतिक मूल्यों का संचार होता है। श्राद्ध पूर्णिमा का दिन अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष अवसर है। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कराया। राधे कृष्णा सेवा समिति के अध्यक्ष डालचंद्र एडवोकेट ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस माैके पर कालीचरन निषाद, मुन्नालाल, जेपी रावत, ताराचंद पाठक, वीरेंद्र सिंह, पप्पू, महेश चंद्र आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें