फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा हत्या का आरोपी, पैर में लगी गोली

चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अरांव पुलिस ने मंगलवार देररात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नगला चैन रोड पर पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। अरांव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी सचिन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजीव और उसके साथियों ने उसके चाचा रूप सिंह और वीरू पर जानलेवा हमला किया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि मंगलवार देररात को पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी राजीव नगला चैन की तरफ से आने वाला है। इस पर अरांव थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगला चैन रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मैनपुरी के घिरोर थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी पर घिरोर मैनपुरी व अरांव फिरोजाबाद में दो- दो मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें