फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बीच सड़क एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दबंगों के बेखौफ होने और पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।