फर्रुखाबाद।जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार सुबह 22 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों के मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर महिला अभ्यर्थियों के कानों से बाली, हाथों से ब्रेसलेट और चेन तक उतरवा ली गई। अभ्यर्थियों को जूते-चप्पल भी बाहर उतारने पड़े। जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल के साथ केंद्र व्यवस्थापक और स्टाफ तैनात रहा। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था भी की गई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह जल्दी केंद्र पर पहुंचना पड़ा, गेट पर चेकिंग के कारण कुछ देर लाइन में लगना पड़ा, लेकिन व्यवस्था ठीक रही।