फर्रुखाबाद जिले में शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर नरकसा निवासी जमील अहमद की लकड़ी की टाल (गोदाम) में रविवार तड़के अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया, तब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। गोदाम में करीब पांच लाख रुपये मूल्य की लकड़ी भरी हुई थी। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड से टाल मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।