फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से युवक की दर्दनाक माैत, परिवार में मचा कोहराम

जिस बेटे ने पिता के इलाज के लिए उन्हें अपने साथ दिल्ली बुलाया, उसी शहर से उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गढ़िया जगन्नाथ निवासी मोहित सिंह राठौर करीब 20 दिन पहले पिता कर्मवीर सिंह को टाइफाइड के इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। उपचार के बाद दोनों पांच सितंबर को गांव लौटे थे। किसी को क्या पता था कि कुछ ही दिन बाद मोहित की मौत की खबर परिवार को इस तरह तोड़ देगी। दिल्ली में काम कर रहे गांव के लोगों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे कर्मवीर सिंह को फोन पर हादसे की जानकारी दी। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मोहित की मौत की बात सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटे की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर पा रहे हैं। बेटे के शव की क्षत-विक्षत स्थिति के बारे में बताते हुए कर्मवीर सिंह की आंखों से आंसू छलक पड़े और गला भर आया।मोहित की मौत ने सबसे बड़ा खालीपन उनके दो मासूम बच्चों की जिंदगी में छोड़ दिया है। 11 वर्षीय बेटी पूर्वी और आठ वर्षीय बेटा कार्तिक अब पिता को कभी अपने बीच नहीं देख पाएंगे। जिस उम्र में बच्चों को पिता का सहारा चाहिए, उसी उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों बच्चों के भविष्य की चिंता अब परिवार को भीतर तक कचोट रही है। मोहित परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए दिल्ली में नौकरी करते थे। पिता खेती-किसानी करते हैं। करीब 15 वर्ष पहले मां का निधन हो चुका था। ऐसे में मोहित ही परिवार की जिम्मेदारियों में पिता का सहारा बने हुए थे। बेटे की मौत से कर्मवीर सिंह जैसे पूरी तरह टूट गए हैं। गांव में जैसे ही मोहित की मौत की खबर पहुंची, उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर में पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन इस असहनीय दुख के आगे हर दिलासा कम पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें