फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्या मुद्दा, क्या सोच...एमएलसी चुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग, एटा के मतदाता ये बोले

एटा। ब्लॉक व कस्बा सकीट में शुक्रवार को दो मतदेय स्थलों पर विधान परिषद शिक्षक और स्नातक खंड की मतदान प्रक्रिया जारी है। डीएवी कॉलेज और विकास खंड कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे मतदाताओं की आवाजाही बढ़ने लगी। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम सदर श्वेता सिंह और तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने मतदान स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, सीओ सकीट नितीश गर्ग ने भी दोनों केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने मतदान स्थलों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें