फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

एटा के बीआरसी सकीट पर निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिन एफएलएन और एनसीईआरटी की नई पुस्तिकाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। दो हॉल में एलईडी स्क्रीन से शिक्षकों को बारीकियां समझाई गईं। प्रशिक्षण में 100 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र शामिल हुए। संदर्भदाता एआरपी देवेश कुमार, विक्रम सिंह, शिव कुमार, गुरुवेंद्र सिंह और दुर्विजय सिंह ने एफएलएन की अवधारणा, गतिविधि आधारित शिक्षणके उपयोग के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा और सभी शिक्षकों को बारी-बारी से निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि ब्लॉक को जल्द निपुण ब्लॉक बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें