फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

एटा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में पैदल विरोध मार्च निकाला। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक होते हुए कचहरी पहुंचा। परशुराम चौक पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पुलिस ने पुतला छीनकर प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई। बाद में कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे और धरना देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष आशिफ हुसैन भोले ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर ने भी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें