एटा के सकीट क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सकतपुर में मिशन शक्ति 6.0 के तहत दशहरा एवं डांडिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामायण झांकी से हुई, जिसमें बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, माता दुर्गा एवं 10 सिर वाले रावण की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बालिकाओं ने डांडिया स्टिक के साथ नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अनुपमा द्विवेदी, समस्त शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि माैजूद रहीं।