जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के तहत शुक्रवार को कबड्डी, बॉक्सिंग, थांगता, कुराश, शतरंज और मलखम्भ के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। विभिन्न खेलों में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य और सदर के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।