देवरिया के बरहज स्थित कपरवार में राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम मरम्मत में जुटी है। सोमवार को क्षतिग्रस्त हिस्से की तोड़ाई पूरी कर वर्किंग प्लेटफार्म तैयार किया गया। अब शटरिंग और ढलाई का कार्य कराया जाएगा। टीम के अनुसार, शटरिंग लगाने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। इसके बाद ढलाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।