चंदौली जिले में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए अब अधिकारियों की विशेष टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के दूर-दराज के स्कूलों में पहुंचकर जांच करेंगी। जांच में शिक्षण कार्य में लापरवाही या शिक्षक के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।