करंट की चपेट में आने से मंगलवार सुबह सुजाबाद निवासी विष्णु साहनी (35) की मौत के बाद बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। दोपहर करीब दो बजे महिलाएं, बच्चे और पुरुष सुजाबाद पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक बिस्वा जमीन देने की मांग की।