विकासखंड नियामताबाद के मलोखर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव की गलियों और घरों के आसपास बारिश का पानी जमा होने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से भी ग्रामीण चिंतित हैं।