जिला चिकित्सालय परिसर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल है। सोमवार को पत्नी की डिलीवरी कराने जिला अस्पताल पहुंचे सैयदराजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अमित कुमार यादव की अपाचे बाइक एमसीएच विंग के पास से चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।