जीआरपी पीडीडीयू के बैरक का मेस लगभग एक वर्ष से संचालित न होने की शिकायत करते हुए मंगलवार की रात दो कांस्टेबलों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। सिपाहियों के हंगामा से बैरक में अफरा-तफरी मच गई। बाद में अन्य जीआरपी कर्मियों ने दोनों कोपकड़ लिया। इसके बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। जीआरपी के अनुसार दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवई की जा रही है।