जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित चूरमूली गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने भोजन, राशन किट, शुद्ध पेयजल और दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री समय से पहुंचाई जाए और किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी न होने पाए।