सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड परिसर स्थित पार्क में समूह की महिलाओं ने आकर्षक एवं विशाल रंगोली बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली के माध्यम से महिलाओं ने सामाजिक एकता, स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करती हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, एडीओ पंचायत नारायण दत्त त्रिपाठी, बीओपीआरडी, एडीओ आईएसबी अवधेश, नवीन सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।