माटीगांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सकलडीहा की एसडीएम आकांक्षा सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की कुल 52 टीमों के 624 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।