टांडाकला बीते दो दिन पूर्व आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सोनबरसा गांव का 100 केवी और महमदपुर जमालपुर का 25 केवी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। सोनबरसा निवासी आनंद सोनकर द्वारा इसकी सूचना मारूफपुर उप पावर हाउस के जेई चंद्रभान को दी गई। सूचना मिलते ही जेई चंद्रभान अपनी लाइनमैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सोनबरसा स्थित ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाई। मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई, जिससे 100 केवी का ट्रांसफार्मर पूरी तरह ठीक हो गया और गांव की आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली चालू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।