मेरठ स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सिकंदराबाद के अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। केंद्र के बाहर बैरीकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अंदर मोबाइल, बोतल, कागज, पेन ले जाने पर रोक है। दनकौर रोड पर दो स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी और सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा वोटरों की पर्ची बनवाते नजर आए।