बदायूं में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक कछला पुल से गंगा नदी में कूद गया। नगर पंचायत कर्मचारी और गोताखोर ने उसे बाहर निकाला और सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।