फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गूराबरेला गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। मृतका के मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें