फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदायूं के 10 मतदेय स्थलों पर मतदान, शिक्षक मतदाताओं में उत्साह

बदायूं में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर कुल 3,935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। सुबह 10 बजे तक जिले में 13 प्रतिशत मतदान हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, बिल्सी बूथ पर सर्वाधिक 22 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 309 में से 70 वोट पड़े। वहीं, आसफपुर बूथ पर सबसे कम छह वोट पड़े, जबकि यहां कुल 133 मतदाता हैं। बदायूं नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित बूथ पर सबसे अधिक 1,308 मतदाता हैं। जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने सुबह कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। चुनाव में सपा के हाजी दानिश अख्तर, भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो समेत कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। अन्य प्रत्याशी निर्दलीय हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें