बदायूं के जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, डॉक्टर कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ नजर आई।