बदायूं के बिल्सी कस्बा के राज नर्सिंग होम में रविवार को गर्भवती को भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह प्रसव के बाद उसकी और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस को तहरीर भी दी। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।