फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: नवरात्र की नवमी पर घरों में कराया कन्या भोज, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बदायूं में शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां दुर्गा की नवीं शक्ति सिद्धिदात्री का पूजन किया गया। सोमवार को घरों, मंदिरों व देवी पंडालों में हवन पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोज कराया। वहीं नगला मंदिर पर विशाल भंडारे में हजारों भक्तों की भीड़ जुटी। दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा। शहर के नगला देवी मंदिर में सुबह से रौनक देखने को मिली। सुबह पांच बजे से भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जिले भर के देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। इसके अलावा बिरुआबाड़ी मंदिर, दुर्गा देवी आदि शक्ति मंदिर पर भी पूजा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें