फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: शरद पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

बदायूं जिले में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को सुबह से ही कछला गंगा घाट पर स्नान प्रारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जवान घाट के सभी प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रहे हैं और घाटों की व्यवस्था संभाले हुए हैं। इस बार प्रशासन ने खोया-पाया कैंप की संख्या बढ़ाकर एक से पांच कर दी है, ताकि बिछड़े हुए लोगों को जल्द मिलाया जा सके। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें