फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: खबरें प्रकाशित होने के बाद जागा बाढ़ खंड विभाग, कटान को रोकने के लिए शुरू किए इंतजाम

बदायूं के दातागंज इलाके में रामगंगा नदी की बाढ़ और कटान की खबरें अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बचाव कार्य के सार्थक प्रयास शुरू कर दिए हैं। बाढ़ खंड विभाग की ओर से चकवा गांव में कटान रोकने को पत्थरों से भरे लकड़ी के चेंबर और बांस-बल्लों के सहारे पेड़ों की टहनियों और झाड़ियां लगाकर नदी का प्रवाह रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व जरतौली और सिमरिया गांव के कटान रोकने को विभाग ने काफी जतन किए लेकिन विभाग का प्रयास नाकाफी रहा। बाढ़ के संग सभी प्रयास पानी में बह गए। हजरतपुर पुल के पास नगरिया खनू, बिहारीपुर, रायपुरा और चकवा गांव की कृषि भूमि में एक सप्ताह से कटान चल रहा है। बाढ़ खंड ने चकवा गांव की जमीन बचाने को लकड़ी के चेंबर और बांस की बल्लियां लगाकर उनमें पत्थर, पेड़ों की टहनियां और झाड़ियां भरकर नदी के बेग को धीमा करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें