बदायूं जिले के म्यांऊ विकास खंड क्षेत्र के अभिगांव स्थित शारदा समिति गोशाला में गायों की मौत का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने 40 से 50 गायों की मौत और 25 के गंभीर होने की आशंका जताई है। पदाधिकारियों ने गोशाला में मृत गोवंश को जेसीबी से दफनाए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गोवंश के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने बीमार गायों का उपचार शुरू किया।