कालागढ़ में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व पर रोडवेज के संग भी रक्षाबंधन पर्व के रंग देखने को मिले। कालागढ़ से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बस के परिचालक को बहनों ने हाईवे पर पहुंचकर राखी बांधी। बस में बैठी सवारियों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया। परिचालक ठाकुर रावेन्द्र सिंह ने बताया कि अपने राजकीय दायित्व का पालन करते हुए परिवार की खुशी के लिए पर्व की मर्यादा को नहीं भूलते हैं। बहनों की भावनाएं उनके जीवन की सफलता हैं।