शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की है। नगीना रेलवे स्टेशन से पहले कोतवाली रेलवे फाटक के पास ट्रेन के कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एस-6 कोच को पूरी तरह खाली करा लिया गया।