फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, जिला अस्पताल में 57 ने किया रक्तदान; VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 57 जनप्रतिनिधियों, युवाओं और अधिकारियों ने रक्तदान किया। इसके बाद मरीजों को फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें