गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के ओरवारा-मुंडेरवा के बीच बंद रेलवे गेट संख्या 191-सी के पास रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया। समस्या से नाराज ग्रामीण मंगलवार को मौके पर जुट गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में रेलवे की ओर से अंडरपास से पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाया गया।